'Covid-19 cases check here Oppo 5g phone launched - Dharmneeti - Learning different from other in life.

 Dharmneeti - Learning different from other in life.

Heyy Guys I am Dharmneeti. This is my blog dharmneetikumar.blogspot.com you can learn some thing more from this site tech baba dharmneeti. Friends I am preparing blog to shoe you what i think...

Post Top Ad


Friday, 29 June 2018

Oppo 5g phone launched

  पहला 5G स्मार्टफोन हो रहा हैं लॉन्च, बाकी कंपनियों के छुटे पसीने
हैलो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं ओप्पो के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड एक्स के बारे में जिसे 12 जुलाई 2018 को भारत मे लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की खास बात तो यह है कि ये 5जी नेटवर्क को भी सपोर्ट करता हैं। इसके अलावा ये पूरी तरह से बैजल लैस स्मार्टफोन हैं इसमें आपको कोई नॉच देखने को नही मिलेगा तथा ये पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें हमे पॉपअप कैमरा देखने को मिलेगा। यानी इस स्मार्टफोन के दोनों कैमरे स्मार्टफोन के अंदर से निकलते हैं। इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर वनप्लस 6 से होगी।


तो चलिए इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जान लेते हैं।

Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन:

फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले मिल जाती हैं जिसका आस्पेक्ट रेशियों 19:9 हैं। इसके अलावा 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की रोम दी गयी हैं। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता हैं। फोन में 2.8GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिल जाता हैं जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट रन करता हैं।

फोटोग्राफी के लिए रियर में 16+20 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा मिल जाता हैं तो वही सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद हैं। पॉवर बैकअप के लिए 3,710mAh की दमदार बैटरी दी गयी हैं जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करता हैं। हालांकि इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नही मिल पाई हैं आपके हिसाब से इस स्मार्टफोन की कीमत क्या होनी चाहिए हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad