जियो के 3 नये धमाकेदार ऑफर फिर से लॉन्च, लेकिन ऑफर सिर्फ आज से 15 जून तक ही मिलेंगे
टेक न्यूज़:- रिलायंस जियो कंपनी ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों के लिए तीन ऑफर मार्केट में उतार दिए हैं. रिलायंस जियो कंपनी कि इन तीनों ऑफर का लाभ जियो ग्राहक आज से 15 जून तक उठा पाएंगे. चलिए विस्तार से जानते हैं जियो के इन तीनों नये धमाकेदार ऑफर के तहत जियो ग्राहकों को क्या कुछ दिया जा रहा है।
पहला ऑफर :-
जियो के पहले ऑफर के तहत अगर जियो ग्राहक 399 रुपए का रिचार्ज आज से 15 जून के बीच में करवाते हैं, तो ऐसे में जियो ग्राहकों को 399 का रिचार्ज सिर्फ 299 रुपए पड़ेगा. ऑफर का लाभ लेने के लिए जियो ग्राहकों को माय जिओ ऐप में जाकर फोन पे पेमेंट ऑप्शन सेलेक्ट कर के रिचार्ज करवाना होगा. तभी इस ऑफर का बेनिफिट मिल पाएगा.
दूसरा ऑफर :-
जियो के दूसरे ऑफर के तहत जियो ग्राहकों को 100 परसेंट कैशबैक दिया जा रहा है. जियो का यह ऑफर भी 8 से 15 जून तक ही उपलब्ध रहेगा. जियो के इस ऑफर के तहत अगर जियो ग्राहक 398 रुपए या इससे अधिक का रिचार्ज करवाते हैं तो जियो ग्राहकों को ₹400 का कैशबैक वाउचर मिलेंगे. यहां पर जियो ग्राहकों को ₹50 के आठ वाउचर दिए जाएंगे. लेकिन इस ऑफर का लाभ सिर्फ 15 जून से पहले पहले ही उठा सकते हैं.
तीसरा ऑफर :-
जियो की तीसरी ऑफर के तहत जियो की पार्टनर वॉलेट कंपनियों के द्वारा कैशबैक उपलब्ध करवाया जा रहा है. जियो के पहले ऑफर के तहत अगर जियो ग्राहक आज से 15 जून के बीच अगर आप जियो की पार्टनर्स वॉलेट कंपनी के द्वारा रिचार्ज करवाते हैं तो आपको मैक्सिमम ₹300 तक का और कैशबैक मिलेगा.
अगर आप Paytm के जरिए पहली बार रिचार्ज करवाते हैं तो आपको ₹80 का कैशबैक मिलेगा. उसके बाद जितनी बार भी रिचार्ज करवाएंगे आपको ₹50 का कैशबैक मिल जाएगा. फोन पे ऐप के द्वारा पहली बार रिचार्ज करवाने पर आपको ₹90 का कैशबैक मिलेगा, उसके बाद जितनी बार भी रिचार्ज करवाएंगे 60₹ का कैशबैक मिलेगा. Amazon पे के जरिए पहली बार रिचार्ज करवाने पर आपको ₹75 का कैशबैक मिलेगा.
उसके बाद जितनी बार भी रिचार्ज करवाएंगे आपको ₹25 का कैशबैक मिलेगा. फ्रीचार्ज के द्वारा पहली बार रिचार्ज करवाने पर आपको ₹75 का कैशबैक मिलेगा. जबकि उसके बाद जितनी बार भी रिचार्ज करवाएंगे ₹30 तक का कैशबैक मिल जाएगा. मोबिक्विक के जरिए पहली बार रिचार्ज करवाने पर आपको ₹300 तक का सुपर कैशबैक मिलेगा. उसके बाद जितनी बार भी रिचार्ज करवाएंगे आपको ₹300 तक का सुपर कैशबैक मिलता रहेगा.
Tech Baba Dharmneeti :- ताजा खबर आप तक, सबसे तेज सबसे पहले- आपके एक कमेंट और एक लाइक से हमें खुशी मिलती है. हमें लगता है कि कोई अपना हमें पढ रहा है और हमारी मेहनत सफल हो गई. तो मेरे प्यारे दोस्त, हां आप से ही कह रहा हूं. कृपया आप 1 लाइक, 1 कमेंट और 1 शेयर जरूर कीजिए, धन्यवाद







No comments:
Post a Comment