'Covid-19 cases check here Jio phone 2 - Dharmneeti - Learning different from other in life.

 Dharmneeti - Learning different from other in life.

Heyy Guys I am Dharmneeti. This is my blog dharmneetikumar.blogspot.com you can learn some thing more from this site tech baba dharmneeti. Friends I am preparing blog to shoe you what i think...

Post Top Ad


Thursday, 5 July 2018

Jio phone 2

रिलायंस के नए 'जियो फोन 2' से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा सिर्फ यहां

                           Dharmneeti kumar
                                       Author

jio phone 2
रिलायंस जियो ने इस साल भी अपनी वार्षिक आम सभा में पिछले साल की तरह कई सारे ऐलान किए। इस बार जियो ने जियो फोन 2, मानसून ऑफर और ब्रॉडबैंड समेत कई घोषणाएं की है। जियो फोन 2 को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल आ रहे हैं तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।
नए फोन की कीमत क्या है?
जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है और इसकी बिक्री 15 अगस्त से इसी कीमत पर होगी। इस फोन के साथ पुराने जियो फोन की तरह कोई ऑफर नहीं मिलेगी। यानी जिस तरह आप अन्य फोन खरीदते हैं उसी प्रकार इस फोन को खरीद सकते हैं।
नए फोन के साथ कोई ऑफर?
नए फोन के साथ किसी प्रकार का कोई डाटा ऑफर नहीं है लेकिन इसके साथ मानसून ऑफर मिलेगा जिसकी शुरुआत 21 जुलाई 2018 से होगी। इस ऑफर के तहत पुराने फीचर को देकर पिछले साल लॉन्च हुआ जियो फोन 501 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
नोट- पिछले साल लॉन्च हुए जियो फोन को आप वापस करके नया फोन नहीं ले सकते क्योंकि उस फोन को आपको 3 साल तक इस्तेमाल करना है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि सिर्फ जियो फोन वापस करने पर 501 रुपये में जियो फोन 2 मिलेगा या जियो किसी भी फोन के साथ। तो इसका जवाब है कि आप कोई भी पुराना फीचर फोन जियो को देकर 501 रुपये में जियो फोन 1 यानी पुराना जियो फोन खरीद सकते हैं। नए फोन के लिए 2,999 रुपये देने होंगे।
कहां मिलेगा जियो का नया फोन?
जियो का यह नया फोन किसी भी जियो स्टोर, रिलायंस स्टोर या रिटेलर के पास से खरीदा जा सकेगा। यानी अगर आपके पास कोई भी पुराना फीचर फोन (स्मार्टफोन नहीं) है तो आप सिर्फ 501 रुपये में पुराने फोन को देकर नया फोन ले सकते हैं।

जियो फोन 2 में वाई-फाई?
Vo-Wifi
नए फोन में वाई-फाई तो है लेकिन VoWiFI यानी वॉयस ओवर वाई-फाई है। इसका मतलब यह हुआ कि आप वाई-फाई के जरिए सिर्फ कॉलिंग कर सकेंगे, इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
जियो फोन 2 के साथ प्लान?
जियो फोन 2 के साथ कोई नया प्लान जारी नहीं हुआ है। पुराने फोन के साथ जो प्लान मिलते थे वही प्लान इस फोन पर भी लागू होंगे।

नोट- इसके अलावा भी आपके पास कोई सवाल है तो आप कॉमेंट में अपना सवाल पूछ सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad